{"_id":"941ec360b302a36426e18d426c3b65e1","slug":"rambhadracharya-statement-raging-hashim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामभद्राचार्य के बयान पर भड़के हाशिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामभद्राचार्य के बयान पर भड़के हाशिम
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के अयोध्या में मंदिर निर्माण पर आए बयान पर बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा की अयोध्या विवाद का हल कोर्ट के निर्णय से ही संभव है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान कानून का अपमान करने वाला है।
अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विहिप व उससे जुड़े चंद लोग कोर्ट के फैसले से पहले विवादित स्थान पर मंदिर बनाने की बात कहकर सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब कर रहे हैं। कहा कि देश के कानून को पैरों तले कुचलने का काम हुआ तो देश का मुसलमान कभी ये बर्दाश्त नहीं करेगा।
कहा कि उस स्थल पर बाबरी मस्जिद थी और रहेगी। यदि जबरिया लोग मंदिर बनाने का काम करेंगे तो इसका सीधा असर देश की एकता व अखंडता पर पड़ेगा।
कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग देश को फिर से गुलाम बनाने की साजिश रच रहे हैं, इन लोगों का मंदिर से कोई लेना×देना नहीं है। हाशिम ने कहा कि हम कानून का सम्मान करते हैं, हम अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे।