फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramayana period pictures started being engraved on Ram's foot

राम की पैड़ी पर उकेरे जाने लगे रामायणकालीन चित्र

Wed, 27 Oct 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ramayana period pictures started being engraved on Ram's foot
अयोध्या। रामनगरी में पांचवें दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां के क्रम में मंगलवार से राम की पैड़ी पर रामायण कालीन चित्र उकेरे जाने का कार्य शुुरू हो गया है।
विज्ञापन

अवध विवि प्रशासन के अफसरों ने चित्रकार वॉलंटियर्स के साथ घाटों पर दिन भर रामायण कालीन चित्रों को बनाने का काम किया। प्रशासनिक अफसरों ने भी राम की पैड़ी के घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

सीडीओ अनीता यादव ने घाटों पर व्यवस्था को शासन के निर्देशों के अनुरूप करने की हिदायत दी। पांचवें दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। इस बार 32 घाटों पर नौ लाख दीपों को जलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अवध विवि प्रशासन ने 12 हजार वॉलंटियर्स की टीम राम की पैड़ी के घाटों पर उतार दी है। रविवार व सोमवार को घाटों पर रामायण कालीन चित्रण के लिए मार्किंग कार्य के बाद मंगलवार से घाटों पर रामायण कालीन चित्रों को उकेरने का कार्य शुरू हो गया है।
इसके लिए विवि प्रशासन ने चित्रकला से जुड़े 30 विद्यार्थियों की विशेष टीम उतारी है। यह टीम घाट नंबर एक से लेकर 32 तक समस्त घाटों पर रामायण कालीन चित्रों को उकेरेंगी।

यह काम 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विवि प्रशासन दीपों को सजाने का रिहर्सल करेगा। तीन नवंबर की शाम को दीपों को जलाया जाएगा।
सीडीओ अनीता यादव, एडीएम सिटी सलिल पटेल व दीपोत्सव के नोडल अफसर प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने मंगलवार को राम की पैड़ी का घाटों का निरीक्षण किया है। प्रशासनिक अफसरों ने घाटों पर हो रहे सुदृढ़ीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ विवि के वॉलंटियर्स के कार्यों को भी सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed