फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramay Seva Trust opened a wood bank

रामाय सेवा ट्रस्ट ने खोला लकड़ी बैंक

Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ramay Seva Trust opened a wood bank
अयोध्या। श्री रामाय सेवा ट्रस्ट ने श्मशान घाट पर लकड़ी बैंक की स्थापना की है। इसमें गरीब तबके के लोगों को शव जलाने के लिए निशुल्क लकड़ी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके ट्रस्ट के संरक्षक व अधिकारी श्रीराम वल्लभा कुंज महंत राजकुमार दास ने कहा की कोरोना महामारी के समय श्मशान घाटों में दाह संस्कार हेतु लकड़ी का अभाव और उच्च दरों में बिक्री को देखते हुए रामायसेवा ट्रस्ट का यह कार्य जरूरतमंदों असहाय और निराश्रित लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगा।
रामायसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि लकड़ी बैंक की स्थापना आपदा के समय अपने मानवीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए की गई है। जिससे प्रत्येक मृतक के परिवारीजनों के साथ सहयोग करते हुए संवेदना व्यक्त कर सकें।
विज्ञापन

निशुल्क लकड़ी बैंक दाह संस्कार हेतु जरूरतमंदों असहाय निराश्रित लोगों को लकड़ी उपलब्ध कराएगा। जिससे उन्हें अंतिम संस्कार में दिक्कत न हो रामायसेवा ट्रस्ट आज के सामाजिक परिवेश में रामराज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए अयोध्या सहित संपूर्ण अयोध्या जनपद में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की निशुल्क लकड़ी बैंक में जो भी दान दाता लकड़ी का दान करना चाहेंगे उनका सहयोग अपेक्षित है। निशुल्क लकड़ी बैंक का संचालन का दायित्व अयोध्या के लोकप्रिय समाजसेवी रितेश दास और उनके साथियों को दिया गया है जो जरूरतमंदों को 350 किलो लकड़ी उपलब्ध कराएंगे।

निशुल्क लकड़ी बैंक के उद्घाटन अवसर पर महंत रमेश दास, पार्षद कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed