{"_id":"6511d7036de933ec9a01f447","slug":"ram-temple-water-supply-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3104-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर में रोज होगी एक लाख लीटर पानी की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर में रोज होगी एक लाख लीटर पानी की खपत
Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजनाओं पर भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट काम कर रहा है। रामलला के दरबार में आने वाले भक्तों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके इसे लेकर परिसर में एक पंपिंग स्टेशन की स्थापना की जा रही है। ट्रस्ट का अनुमान है कि परिसर में हर रोज करीब एक लाख लीटर पानी की खपत होगी। अभी राममंदिर में हर रोज 15 से 20 हजार दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। त्योहारों पर यह संख्या तीन से चार गुना बढ़ जाती है। एक अनुमान के मुताबिक, राममंदिर बन जाने के बाद हर रोज करीब एक लाख भक्त रामलला के दर्शन को पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें शुद्ध पेयजल मिले इसे लेकर ऑटोमेटिक वाटर प्लांट की स्थापना की जा रही है। यह वाटर प्लांट अगले एक महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। प्लांट का स्ट्रक्चर बनकर तैयार है, अब इसमें मशीनरी फिट करने का काम चल रहा है। इस प्लांट में ऑटोमेटिक तरीक से पानी स्टोरेज की व्यवस्था होगी। ऐसे में रामजन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं को 24 घंटे शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर का एक बूंद पानी भी बाहर न जाए, इसलिए परिसर में जीरो डिस्चार्ज वाटर की व्यवस्था होगी। परिसर के पानी को रिसाइकिल कर उपयोग किया जाएगा। हर रोज एक लाख लीटर पानी की जरूरत हम पूरी कर सकेंगे, भक्तों को निरंतर शुद्ध पेयजल मिलेगा।
बन रहे 33 केवीए के चार सब स्टेशन
रामजन्मभूमि परिसर में बिजली व्यवस्था भी हाइटेक हाेगी। परिसर के अंदर 33 केवीए के चार सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, तीन का काम पूरा हो चुका है। चूंकि परिसर में 24 घंटे बिजली की आवश्यकता होगी इसलिए रामजन्मभूमि परिसर द्वारा पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी, परिसर की बिजली व्यवस्था खुद की होगी। मंदिर में प्रकाश उपकरण लगाने का काम चल रहा है।