{"_id":"64cfeca6294c27f61b022534","slug":"ram-temple-video-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-819-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रीराममंदिर ट्रस्ट ने जारी किया मंदिर निर्माण का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रीराममंदिर ट्रस्ट ने जारी किया मंदिर निर्माण का वीडियो
Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि में निर्माणाधीन राममंदिर की प्रगति को दर्शाता नया वीडियो रविवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ट्विटर हैंडल से जारी 38 सेकंड के वीडियो के जरिए ट्रस्ट ने देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर के प्रथम तल की प्रगति से परिचित कराया है।
राम राम जय जय श्रीराम... के संगीत के बीच वीडियो में प्रथम तल का निर्माण दिख रहा है। मजदूर स्तंभों को जोड़ रहे हैं, पत्थरों की नक्काशी कर रहे हैं। पांच मंडप के स्तंभ तैयार दिख रहे हैं। पूरे वीडियो में प्रथम तल की भव्यता दिखाने की कोशिश है। उधर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 21 से 23 जनवरी 2024 के बीच प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है।