फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram temple

Ayodhya News: श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंडलायुक्त ने न्यास पदाधिकारियों संग की बैठक

Thu, 24 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 24 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
ram temple
अयोध्या। श्रीराम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। जनवरी 2024 में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रस्तावित है। बुधवार को इसी के मद्देनजर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने न्यास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निर्माण कार्यों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्था और सुविधाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


आयुक्त शिविर कार्यालय में हुई बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा, पदाधिकारी गोपाल जी, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नैय्यर, अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रमुख पथों, 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा पथ, फसाड सौंदर्यीकरण, टेंट सिटी, राम कुटीर, होम स्टे सहित उन सभी परियोजनाओं पर चल रहे कार्यों पर चर्चा की गई जो प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के समय आने वाले यात्रियों, विशिष्ट अतिथियों की सुविधाओं पर चर्चा की गई। इसमें यातायात से लेकर ठहरने तक, खानपान से सुरक्षा तक पर चर्चा की गई। संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश भी दिए गए। कहा गया कि तैयारियों की जल्द फिर से समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed