फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram temple

Ayodhya News: रामघाट कार्यशाला में खुलेगा जन सहायता केंद्र

Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
ram temple
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए ट्रस्ट, विहिप व संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिस दिन रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा, उस दिन अयोध्या में कम से कम पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा का खाका तैयार करने में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जुटा हुआ है। इसी क्रम में लाखों भक्तों की सुविधा के लिए रामघाट स्थित कार्यशाला में जन सहायता केंद्र खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के उद्घाटन के बाद मकर संक्रांति यानि 15 जनवरी से फरवरी के अंत तक करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना है। ऐसी में उनकी सुविधा के लिए ट्रस्ट विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं कर रहा है। रहने, खाने, पार्किंग से लेकर इलाज तक के इंतजाम भक्तों के लिए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चूंकि हर रोज लाखों श्रद्धालु अयोध्या आएंगे इसलिए एक ऐसा केंद्र बनाया जा रहा है जहां उन्हें हर सुविधा, हर व्यवस्था की जानकारी मिल सके। ट्रस्ट की मानें तो भक्तों के लिए रसोईघर, पार्किंग, टेंट सिटी, इलाज की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर होगी। उन्हें इन व्यवस्थाओं तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसलिए एक सहायता केंद्र बनाया जा रहा है। जहां भक्तों को मिलने वाली हर सुविधा की जानकारी दी जाएगी। जरूरत हुई तो भक्तों को वहां तक पहुंचाने की भी व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। सहायता केंद्र खोलने के लिए रामघाट कार्यशाला में रखे पत्थरों को अलग स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed