फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple construction committee meeting from February 5

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक 5 फरवरी से

Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ram temple construction committee meeting from February 5
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 05 व 06 फरवरी को होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए 04 फरवरी की शाम को मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

वे दो दिनों तक राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व इंजीनियरों के साथ मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। साथ ही साथ भावी योजनाओं को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण समिति व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की संयुक्त बैठक हर माह आयोजित की जाती है। बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना का खाका तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में इस बार 05 व 06 फरवरी को बैठक आयोजित होगी। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 04 फरवरी की शाम अयोध्या पहुंच जाएंगे।
वे 05 फरवरी की सुबह राममंदिर कार्य की प्रगति देखेंगे। इसके बाद परिसर स्थित एलएंडटी के कार्यालय में इंजीनियरों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर में सर्किट हाउस में बैठक का दौर शुरू होगा।
दो दिवसीय बैठक का समापन 05 फरवरी को होगा। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि इस बार की बैठक में वंशी पहाड़पुर के पत्थरों की आपूर्ति को लेकर चर्चा होनी है।

साथ ही मंदिर निर्माण के साथ अन्य प्रकल्पों के निर्माण व भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने को लेकर भी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर उसका खाका तैयार किया जाएगा। इस समय मंदिर निर्माण के क्रम में नींव के तीसरे चरण के तहत प्लिंथ निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed