{"_id":"649c87474d7fcb9a0209c047","slug":"ram-temple-construction-commitee-faizabad-news-c-13-1-311341-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से, नृपेंद्र पहुंचे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से, नृपेंद्र पहुंचे अयोध्या
Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बुधवार देर शाम अयोध्या पहुंच गए। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
बताते चलें कि मंदिर निर्माण समिति की बैठक हर माह के अंत में होती है। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा व भावी योजनाओं पर मंथन किया जाता है। बैठक शुरू होने से पहले नृपेंद्र मिश्र बृहस्पतिवार को रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद परिसर स्थित एलएंडटी के ऑफिस में कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को नृपेंद्र मिश्र विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। समीक्षा बैठक में फर्श निर्माण, प्रथम तल निर्माण व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चर्चा होने की संभावना है। संवाद