फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram's saga will be staged in Dubai

दुबई में होगा राम की गाथा का मंचन

Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ram's saga will be staged in Dubai
अयोध्या। दुबई की धरती पर मंगलवार से तीन दिन तक रामायण की चौपाईयां गूंजेंगी। दुबई एक्सपो-2021 में शामिल होने के लिए संस्कृति विभाग के नेतृत्व में अयोध्या से 12 सदस्यीय रामलीला दल रवाना हो चुका है।
विज्ञापन

यह दल 21 से 23 दिसंबर तक दुबई एक्सपो-2021 में होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में राम की गाथा का मंचन करेगा। दुबई में पहली बार अयोध्या की रामलीला का मंचन होने जा रहा है।
विज्ञापन

दुबई एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में रामलीला को भी शामिल किया गया है। इसके लिए अवध आदर्श रामलीला मंडल के निदेशक महंत मनीष दास के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल दुबई पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दल मंगलवार से दुबई एक्सपो-2021 में राम की गाथा का मंचन करेगा। अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि रामलीला दल में कुल 12 कलाकार हैं।
उत्तम कुमार पांडेय भगवान राम का चरित्र तो पूरणचंद जानकी की भूमिका निभाएंगे। अवध आदर्श रामलीला मंडली पूरे भारत सहित विश्व के कई देशों में रामलीला का मंचन कर चुकी है। यह रामलीला मंडली करीब तीन सौ साल पुरानी है।

दुबई से पहले यह मंडली वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, नैरोबी, बैंकाक व सूरीनाम जैसे देशों में भी रामलीला का मंचन कर चुकी है। दुबई में पहली बार अयोध्या की रामलीला मंडली राम की गाथा का मंचन करने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed