फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Navami fair

रामनवमी मेला के मद्देनजर जमीन पर नहीं दिखी तैयारियां

Sun, 27 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami fair
रविवार को राम की पैड़ी पर निरीक्षण के दौरान खुले मेनहोल को देखती अफसरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी के प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारी हवा-हवाई साबित हुई है। अफसरों की टीम ने भी रविवार निरीक्षण की रस्म अदायगी कर दी। सड़कों पर मेन होल खुले पड़े मिले तो हर कदम पर गंदगी पसरी रही।
विज्ञापन


लाखों की भीड़ के स्नान व दर्शन की गवाह बनने वाले घाटों पर अतिक्रमण पाया गया है जबकि प्रसिद्ध मंदिरों तक के रास्ते व गलियों में सीवर-नाली सफाई से लेकर सडकों को चमकाने के दावे कहीं नहीं दिखे। मामले में अधिकारियों सख्त कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने अप्रैल में शुरू होने चैत्र रामनवमी मेले में शनिवार को बीते वर्षों की अपेक्षा बेहतर व्यवस्थाओं का दावा किया था। हालांकि वे  डेढ़ माह तक की ट्रेनिंग में जाने के कारण अपना चार्ज सीडीओ के देकर रिलीव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच व्यवस्थाओं में खामियों को दूर करने के लिए रविवार को सभी विभागों के अफसरों को मेला क्षेत्र में भ्रमण कर कमियों को चिह्नित कर उन्हें मेले से पूर्व दूर कराए जाने के नाम पर कोरम निभाया। अफसरों की टीम ने तो निरीक्षण को महज रस्म अदायगी तक ही सीमित रखा।

पूरे मेला क्षेत्र के बजाए सिर्फ नयाघाट परिक्षेत्र में ही निरीक्षण की कार्रवाई पूरी कर दी गई। मेलाधिकारी व एडीएम सिटी राम निवास शर्मा ने एसपी सिटी संकल्प शर्मा, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सिंह, जल निगम नगर इकाई के विमल श्रीवास्तव, सरयू नहर खंड के एई बीपी पांडेय, पालिका के सफाई निरीक्षक प्रदीप वर्मा के  साथ राम की पैड़ी, सरयू के स्नानघाट व नया घाट बंधा तिराहे के आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया।

निरीक्षण में अफसरों की टीम को चौतरफा गंदगी व कूड़े करकट के ढेर मिले। राम की पैड़ी पर अभी भी मेनहोल खुले मिले और गंदगी मिली। एडीएम सिटी ने नगर पालिका के सफाई निरीक्षण से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।


स्नान घाटों पर बने चेंजिंग रूम पर अतिक्रमण को खाली कराया गया। चेंजिंग रूम में नयाघाट चौकी प्रभारी को पुलिस का ताला लगाने को कहा गया। साथ ही घाटों पर व पुल के नीचे खड़े हो रहे वाहन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed