{"_id":"5dc5bebe8ebc3e5b2c1d327c","slug":"ram-nagri-seal-faizabad-news-lko4912186110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक मेला व अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर ट्रेनों, प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, आउट साइड, टिकट घर समेत सभी प्वाइंट पर जीआरपी, आरपीएफ व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। जगह-जगह सीसीटीवी लगाकर निगाह रखी जा रही है।
जीआरपी प्रभारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए चौकी के 17 कर्मियों के अलावा बाहर से आए 6 एसआई समेत 49 पुलिसकर्मी व एक प्लाटून पीएसी कंपनी तैनात की गई है।
स्टेशन के अंदर व बाहर परिसर पर चप्पे-चप्पे पर इनकी तैनाती की गई है। सभी प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, टिकट घर व आउट साइड पर निगाह रखी जा रही है।
करीब 12 जगह लगे सीसीटीवी के माध्यम से हर संदिग्धों व अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। लगेज स्केनर व मेटल डिटेक्टर डोर के माध्यम से हर आने जाने वाली की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
वहीं आरपीएफ प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा सख्त है, हर आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। बताया कि स्टेशन परिसर के अंदर स्थित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने का आदेश मिला है। फिलहाल अयोध्या में कोई धार्मिक स्थल नहीं स्थित है।