फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

अगहन मास की तृतीया को 11 हजार दीपों से आलोकित हुआ सरयू तट

Thu, 03 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
सरयू तट पर जले दीप व हुई आरती। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अगहन मास की तृतीया को सरयू तट एक बार फिर दीपों से आलोकित हुआ। कनक भवन के मुख्य पुजारी दिनेश महाराज के संयोजन में आयोजित महोत्सव में सरयू तट पर 11 हजार दीप जलाकर मां सरयू की महाआरती उतारी गई। इस दौरान पूरा सरयू तट जय श्रीराम, जय सरयू माता... के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

पुजारी दिनेश महाराज द्वारा करीब दशक भर से कार्तिक पूर्णिमा के बाद यह उत्सव मनाया जाता रहा है, पर रामलला पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य के बीच इस बार का उत्सव विशेष था। दीप मालाओं से सीताराम लिखकर न केवल भगवान के प्रति आस्था निवेदित की गई थी, बल्कि अनेक पुष्प की मालाओं से समूचा कार्यक्रम स्थल मन मोह रहा था।
विज्ञापन

पुजारी राकेश महाराज ने बताया कि अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कनक भवन सरकार की कृपा एवं प्रेरणा से झुनकी घाट अयोध्या सरयू तट पर महाआरती के साथ दीपोत्सव का विशेष आयोजन हुआ। दीपों की रोशनी से आलोकित सरयू तट व मां सरयू की भव्य महाआरती का दर्शन कर भक्त निहाल नजर आए। घंटों सरयू घाट पर उत्सव का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर आयोजन तक में दीपोत्सव से जुड़े आशीष मिश्र और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में दीपा लोक कला एवं जनजाति संस्थान, ज्योत्सना सिंह और उनकी टीम, वाणी विकलांग सेवा समिति, वशिष्ठ फाउंडेशन आदि का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर जगदगुरु रामदिनेशाचार्य, महंत अंजनी शरण, संत मिथिलाबिहारी दास, महंत पवन कुमार दास शास्त्री, प्रियेश दास, अजीत पांडेय, हिमांशु मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed