फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

धंस गई परिक्रमा मार्ग की सड़क, संभलकर निकले

Sun, 04 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या में परिक्रमा मार्ग की धंसी सड़क। - फोटो : FAIZABAD
केस एक
विज्ञापन

यह जमथरा में अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा का चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग है। हजारों टन कूड़ा और मृत पशुओं पर झपटते कुत्ते-कौवे, गिद्ध आदि के साथ फैल रही सड़ांध भक्तों और पर्यटकों को परेशान करती है। एनजीटी ने बीते साल 63.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, मगर दुर्दशा देखने मंत्री से लेकर लेकर आला अफसर कभी नहीं आते। वे कैंटोमेंट के दूसरे मार्ग से गुप्तारघाट पहुंचते हैं और प्रशासन की वाहवाही कर लौट जाते हैं।
केस दो
फैजाबाद शहर के हृदय स्थल चौक से महज 700 मीटर दूर यह दृश्य अफीमकोठी का है। यहां तीन सौ मीटर के दायरे में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के तीन मीटर दायरे में शीशे की तरह सड़क बनाने का दावा था, मगर हालात किसी पिछड़े गांव की गली से भी बदतर हैं। नाले का पानी सड़क पर बहता है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सोचिए नंगे पांव लाखों भक्त इस रास्ते से कैसे परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन

केस तीन
अफीम कोठी इलाके में ही आबादी पार करते ही एक बड़ा कूड़े का ढेर नगरनिगम ने खड़ा कर रखा है, जबकि इसके लिए कोई अनुमति नहीं है और न ही यह पर्यावरण नियमों के अनुकूल है। इसे लेकर एनजीटी ने करीब 50 लाख रुपये की जुर्माना लगाया था, जिसे सिफारिश करके माफ कराया गया और सफाई कर फोटो भेजते हुए माफी मांगी गई थी, लेकिन फिर एक साल में ही हालात पहले जैसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या। एतिहासिक अफीम कोठी से गुप्तारघाट तक चौदहकोसी परिक्रमा पथ बदहाल है। रामनगरी में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का नमूना देखना हो तो 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चले आइये। गुप्तारघाट से अफीम कोठी तक लगातार बालू के ट्रकों व ट्रॉलियों के जाने से सड़कें टूट कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
इतना ही नहीं आकाशवाणी कार्यालय जहां से अयोध्या की महिमा का गुणगान होता है वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर में ही आधा दर्जन से अधिक जानवर मरे पड़े हैं। लोग नाक पर रुमाल बांध कर यहां से गुजरते हैं।
ये हालात तब है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का आदेश है कि परिक्रमा मार्ग की सड़कें शीशे की तरह चमकना चाहिए लेकिन 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की हालत गुप्तारघाट घाट से लेकर अफीम कोठी व उसके निचले इलाके की हालत बहुत खराब है।
राममंदिर का फैसला आने के बाद का पहला परिक्रमा नवंबर के आखिरी सप्ताह में पड़ेगा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष की दोगुनी होंगी। दूसरी ओर अभी तक न तो सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है और न ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो सका है।
हालात ये है कि चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर चलना दूभर है। गुप्तारघाट से अफीमकोठी तक सड़कों के हालात तो खराब है ही। साथ में अफीमकोठी से नीचे उतरने पर बहादुरगंज तक भी हालत खराब है। यहां भी जगह- जगह कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। जगह-जगह मरे जानवर पड़े हुए हैं। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। न ही नगर निगम को इसकी चिंता है और न ही जिला प्रशासन इसकी सुध ले रहा है।
एनजीटी एक बार कैंटोमेंट बोर्ड व नगर निगम को दे चुका है नोटिस
14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर लगे कूड़ों के ढेर कोई नई बात नहीं है। नगर निगम प्रशासन व कैंटोमेंट बोर्ड दोनों 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर कूड़ा फेंक देते हैं। एक बार तो एनजीटी ने दोनों को कड़ी चेतावनी देते हुए कूड़ा हटाने य्व निर्देश दिए थे। दोनों ने तो एनजीटी की सख्ती पर कूड़ा हटाया लेकिन एक बार फिर वही स्थिति है। कैंटोमेंट बोर्ड ने अपने डंपिंग सेंटर तो निगम निगम ने भी कई जगहों पर कूड़ा एकत्रित कर रखा है।
नगर विधायक ने उठाये सवाल
अयोध्या के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग की बदहाली पर सवाल खड़ा किया है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने पूरे मार्ग को देखा है और बदहाल मार्ग को परिक्रमा से पहले सुदृढ़ किये जाने की बात कही है। विशेषकर गुप्तारघाट से लेकर अफीमकोठी तक के परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह सही किया जाना है।

परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अगर कूड़ा डंप मिलता है तो उठवाया जाएगा, साथ ही सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी जाएगी कि कूड़ा परिक्रमा मार्ग पर डंप मत करें।
विशाल सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed