{"_id":"5f2c2a798ebc3e3ce36bdd68","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko53394923","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में उदित हुआ नया सवेरा, छायी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में उदित हुआ नया सवेरा, छायी खुशी
विज्ञापन
कार्यशाला में तराशे गये पत्थरों को देखकर जयघोष करते भक्तगण।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी की फिजा में उल्लास व उत्साह की महक बिखर रही है, सदियों के संघर्ष के बाद आए सुखद परिणाम की अनुभूति से अयोध्यावासी गदगद हैं। एक दिन पूर्व पीएम मोदी ने राममंदिर निर्माण की आधारशिला ही नहीं रखी बल्कि अयोध्या के नव निर्माण का भी संकेत दे गए।
इसका असर गुरुवार को अयोध्या में प्रत्यक्ष नजर आया। रामनगरी मेें एक नया सवेरा उदित हुआ, इस सुबह में एक ओर हर्ष, उल्लास, उमंग का मिश्रण तो दूसरी ओर संकल्प की सिद्घि का भी संतोष नजर आ रहा था।
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दो दिनों तक कुछ हद तक बंदिश में जकड़ी अयोध्या का माहौल गुरूवार को खुशनुमा नजर आया, बाजारों में चहल पहल दिखी। हर जगह बस लोग राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी व्यक्त करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ उदया चौराहे से लेकर सरयू तट तक सजी-संवरी रामनगरी यह साफ बता रही थी कि रामनगरी ने नई इबारत गढ़ दी है। मुख्य मार्ग पर पीएम मोदी के दौरे को लेकर लगाई गई लोहे की बैरीकेडिंग का हटाने का काम शुरू हो गया है। अयोध्या में हर तरफ राममंदिर निर्माण की खुशी छाई हुई है।
हनुमानगढ़ी में हुआ हर्ष और उल्लास का जयघोष
गुरुवार सुबह हनुमानगढ़ी की आभा दमकती नजर आई। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जैसे ही उनसे राममंदिर की चर्चा हुई सभी ने समवेत स्वर में जय श्रीराम का उद्घोष कर हर्ष और उल्लास प्रकट किया। बीकापुर से दर्शन करने पहुंचे शिक्षक रामसजीवन मौर्या ने कहा कि इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि अब हमारे आराध्य का भव्य राममंदिर बनने जा रहे है। फैजाबाद निवासी प्रवेश मिश्र बोले कि पीएम मोदी से मिलने की इच्छा थी लेकिन प्रोटोकाल के चलते हम नहीं मिल सके। पीएम मोदी जो काम करके गए हैं, उसके लिए रामनगरी उन्हें सदैव आशीर्वाद देती रहेगी।
घर-घर बांटा जा रहा राममंदिर का प्रसाद
राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन के बाद अब घर-घर प्रसाद भी बांटा जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से सबसे पहला प्रसाद दलित महावीर के घर पहुंचाया गया। महावीर ने बताया कि प्रसाद के साथ उन्हें रामचरितमानस भी भेंट की गई हैं। बताते चलें कि यह वहीं महावीर हैं जिनके घर कुछ महीनों पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ मणिरामदास की छावनी के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में प्रसाद बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य में लगे अवधेश सिंह ने बताया कि सवा लाख पैकेट तैयार किया जा रहा है। राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में घर-घर प्रसाद बांटने का काम तेज हो चला है।