फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

राममंदिर निर्माण के लिए तीन लाख गांवों में करेंगे संपर्क: चंपत

Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
चंपत राय। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए विहिप तीन लाख गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने मंगलवार को कारसेवकपुरम में कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए देश के तीन लाख गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

राममंदिर में सरकारी सहयोग नहीं लिया जाएगा, राममंदिर निर्माण का काम जनसहयोग के आधार पर किया जाएगा। इसको लेकर विहिप 25 मार्च से श्रीराम महोत्सव का भी आयोजन करने जा रही है। इसके जरिए तीन लाख गांवों तक विहिप के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

चंपत राय ने कहा कि हम गांव-गांव, घर-घर जाएंगे। व्यापारी समाज से मिलेंगे। हर वर्ग के लोगों को राममंदिर निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए अभी से सहयोग आना शुरू हो गया है जबकि अभी तक ट्रस्ट का खाता भी नहीं खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। कहा कि राममंदिर के लिए सहयोग किसी स्वार्थवश नहीं बल्कि आस्था-श्रद्धा से आ रहा है। दूसरी तरफ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला को शिफ्ट करने की तैयारी तेज कर दी गई है। चैत्र रामनवमी से पहले बाल रूप रामलला अपने तीनों भाईयों के साथ टेंट से निकलकर फाइबर के बने मंदिर में शिफ्ट होंगे।
चंपत राय ने बताया कि फाइबर का अस्थायी मंदिर कोलकाता में तैयार हो रहा है। रामनवमी से पहले बनकर अयोध्या पहुंच जाएगा। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत बुलेट प्रूफ शीशा है जहां से रामभक्त रामलला को देख सकेंगे। नए मंदिर में भक्त रामलला का दर्शन नजदीक से कर सकेंगे। यही नहीं दर्शनार्थियों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलने पड़ेंगे।
अभी तक रामलला का दर्शन दर्शनार्थियों को लगभग 51 फीट से हो रहे हैं जो नए मंदिर में शिफ्ट होने पर 26 फीट के करीब से दर्शन होगा। वहीं दर्शन मार्ग की दूरी 1.5 किलोमीटर से घटकर आधे किलोमीटर की जाएगी। चंपत राय ने कहा कि अब हमें देश को यथाशीघ्र मंदिर निर्माण करते हुए दिखाना है, इसलिए तैयारियों को युद्धस्तर पर अंजाम देना होगा। हम रामलला के दिव्य-भव्य मंदिर निर्माण में बहुत देर नहीं चाहते हैं।

एक सप्ताह के भीतर खुल जाएगा ट्रस्ट का खाता
चंपत राय ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्टेट बैंक में ट्रस्ट का खाता खुल जाएगा। तकनीकी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, कागज, पैन कार्ड सब तैयार किए जा रहे हैं। काम पूरा होते ही बैंक में खाता खोल दिया जाएगा। रामभक्त ऑनलाइन बैंक में अपना सहयोग जमा कर सकेंगे। इसी बीच पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने भी चंपत राय से मुलाकात की और उनको स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। चंपत राय ने संकेत दिया कि निकट भविष्य में ट्रस्ट का एक और खाता पंजाब नेशनल बैंक में भी खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed