फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

अयोध्या में कायम है अमन, बाहरी तत्वों से लगता है डर

Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
बेनीगंज में वाहनों को वापस भेजती पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या मामले में आने वाले संभावित फैसले के बीच रामनगरी में अमन-चैन की बयार बह रही है। एहतियात के हिसाब से चाक-चौबंद हो चुकी अयोध्या में सभी को बस फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन

आध्यात्मिक, धार्मिक नगरी में चाय पर चर्चा हो, या फिर कोई शादी, जन्मोत्सव का कार्यक्रम अयोध्या विवाद में आने वाले फैसले की चर्चा छिड़ ही जाती है।
गुरुवार को भी अशर्फी भवन चौराहे पर हिंदू-मुस्लिम एक साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए अयोध्या विवाद पर चर्चा करते मिले तो रामनगरी का सांप्रदायिक सौहार्द की डोर मजबूत होती दिखी।
विज्ञापन

यहां बैठे लोग बोले कि अयोध्या में तो अमन कायम है। भइया...बस बाहरी तत्वों से डर लगता है। हमारा भाईचारा आज का नहीं है, हमारे बीच न कोई तल्खी है और न ही कोई तनाव है। कुश्ती संघ के पदाधिकारी घनश्याम दास कहने लगे हम तो रोज यहां एक-दूसरे से मिलते हैं। साथ चाय पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मिलते नहीं, मन नहीं मानता, यह भाईचारा आज का नहीं है। पास ही बैठे अताउल्ला राइनी चाय का कुल्हड़ नीचे रखते हुए बोलते हैं कि 92 जैसे हालातों में हिंदुओं ने ही मुस्लिमों को पनाह न दी होती तो बड़ी घटना होती।
यहां तो हमेशा अमन रहा है, बस बाहरी लोगों से डर लगता है, क्योंकि यही भाईचारा बिगाड़ते हैं। 74 वर्षीय मोहम्मद उस्मान अंसारी कहते हैं अब फैसला आ ही जाना चाहिए, इसके बाद थोड़ी देर रुकते हैं...फिर बोलते हैं कि हमने वो हालात देखे हैं, जो हमारी पीढ़ी कभी न दिखे, बावजूद इसके हमारा सौहार्द कभी नहीं डिगा।
फैसला किसी के पक्ष में आए हम मानने को तैयार हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक जगदंबा प्रसाद मिश्र उनकी बात का समर्थन करते हुए कहते हैं कि अब तो फैसले का इंतजार है, जल्द फैसला आ जाए तो अच्छा होगा अब और इंतजार नहीं किया जाता।
सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक रामजीत दूबे कहते हैं कि अयोध्या में कोई अफवाह, कोई खौफ नहीं है, मुस्लिम भाइयों को डरने की जरूरत नहीं है। हम हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और रहेंगे।
गुलाम अहमद कहते हैं कि हमारी एकता की मिसाल तो दूर-दूर दी जाती है। हिंदू भाई के घर शादी ब्याह होता है तो हम जाते है वो हमारे घर आते हैं। हिंदू-मुस्लिम यहां हमेशा एक दूसरे के पूरक रहे हैं।

गड़बड़ तो अराजकतत्व करते हैं, इस पर रोक लगनी चाहिए। तभी गुलाम के ठीक बगल बैठे प्रधानाचार्य संत प्रसाद मिश्र बोलते हैं कि रामनगरी सांझी संस्कृति की विरासत है। यहां इस्लामिक आस्था भी खूब फली-फूली है, इसकी ताकीद जगह-जगह आप को मिल जाएगी। मुस्लिम व हिंदु एक साथ वर्षों से जीवन यापन खुशनुमा माहौल में करते आ रहे हैं, हां ये बात सही है कि बाहरी तत्वों से खतरा हमेशा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed