{"_id":"5fdcd1528ebc3e41a07068c9","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5555215139","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर की तर्ज पर मथुरा में बने कृष्ण मंदिर: देवमुरारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर की तर्ज पर मथुरा में बने कृष्ण मंदिर: देवमुरारी
विज्ञापन
अयोध्या में संतों के साथ बैठक करते देव मोरारी बापू।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अब संत मथुुरा को लेकर हुंकार भर रहे हैं। गुरुवार को नयाघाट स्थित रामवैदेही मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष देवमुरारी बापू की अध्यक्षता में हुई।
देवमुरारी बापू ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है, उसी तरह मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होना चाहिए। मंदिर के बगल जिस जमीन पर शाही मस्जिद बनाई गई है, वह हिंदुओं की है। इसको लेकर मथुरा की कोर्ट में मुकदमा भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद का समाधान हो चुका है, इसलिए अब मथुरा की बारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास ने इसके लिए बिगुल बजा दिया है। पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चलाकर न्यास को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
देशभर के संत-धर्माचार्यों को जोड़ा जा रहा है। बताया कि उन्होंने ट्रस्ट गठन के बाद अयोध्या में शुक्रवार को पहली बैठक की है। यह ट्रस्ट अब तक 23 प्रदेशों तक पहुंच चुका है, जहां पदाधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। जबकि ट्रस्ट को 24 सामाजिक संगठनों का लिखित समर्थन भी मिल चुका है।
इसी क्रम में शुक्रवार से ट्रस्ट में अयोध्या के संतों को भी जोड़ने का क्रम शुरू कर दिया गया है। राममंदिर की तरह ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने इसके लिए अयोध्या से भी हुंकार भरी जाएगी। बताया कि रामनगरी में ट्रस्ट की इकाई गठित करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
बैठक में शामिल महंत रामप्रकाश दास, राजेंद्र दास, रामकिशोर दास, उमाशंकर दास, प्रेमदास, दिव्यांशु, अंगद दास, विदुर महाराज, रोहित दास सहित अन्य संतों ने न्यास की मुहिम का समर्थन किया है।