फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

धार्मिकता के साथ आधुनिकता का संगम होगा चौरासी कोस

Thu, 17 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या-रामलला का विग्रह। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। 84 कोस में बसा अयोध्या धाम धार्मिकता के साथ आधुनिकता के विशेष संगम के लिए जाना जाएगा। इसमें न सिर्फ पर्यटक से जुड़ी समस्त सुविधाएं होंगी बल्कि श्रद्घालुओं का भी ध्यान रखा जाएगा। इसकी तैयारी अयोध्या विकास प्राधिकरण कर रहा है। अयोध्या के 84 कोस को विकसित करने के लिए प्राधिकरण विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड ने नई कंपनी नियुक्त करने के लिए परिचालन माध्यम से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। साथ ही विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम की खोज के लिए टेंडर कर दिया गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रामनगरी के 84 कोस को अयोध्या धाम के रूप में प्रस्तुत करने की ठानी है। इस क्रम में अयोध्या विकास प्राधिकरण को अयोध्या के विकास का नोडल विभाग चयनित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण नई चयनित विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम से तीन चरणों में प्लान तैयार कराएगा। इसमें पहले चरण में अयोध्या के विकास प्राधिकरण के क्षेत्र, दूसरे चरण में अपने नए इलाकों का प्लान व अंतिम चरण में अयोध्या के 84 कोस का प्लान तैयार कराया जाएगा। इसमें सड़क, पानी, सफाई, मोबाइल नेटवर्क, परिवहन व्यवस्था, पर्यटक के ठहरने के स्थान, पर्यटकों की सुरक्षा सहित अन्य कार्यों पर प्लान तैयार होंगे।
इस पूरी योजना में अयोध्या के 84 कोस में विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके लिए अयोध्या में सड़कों का विशेष जाल बिछाया जाएगा। भगवान राम से जुड़े सभी स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए 84 कोस में 108 मंदिरों व स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों को विशेष रूप से रेनोवेट किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या के इलाके में 24 घंटे पानी, सफाई व सहित अन्य विकास कार्यों की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
इन सभी योजनाओं की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी। इसके साथ सड़कों का चौड़ीकरण व सभी प्रमुख 108 स्थानों तक पहुंचने के लग्जरी परिवहन व्यवस्था की भी तैयारी है। अयोध्या जनपद की सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क को ठीक किया जाएगा। इसके लिए अलग से एक कंपनी को नेटवर्क संबंधी समस्या के निदान के लिए सर्वे का जिम्मा सौंपा गया है।
कारण यह है कि सभी सुविधाएं नेटवर्क पर आधारित होंगी, इसके लिए बड़े सर्विस प्रोवाइडर को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस सबके अलावा पर्यटकों के रहने, खाने व अन्य सुविधाओं के लिए प्लान बनाए जाने की तैयारी चल रही है। शहर में नया ट्रैफिक प्लान, इलेक्ट्रिक बसें व अन्य कार्यों की योजना है। इसको सभी प्रमुख 108 स्थलों से जोड़ा जाएगा। पूरी योजना धरातल पर उतरने के बाद रामनगरी के 84 कोस पहले से रामनगरी में पहुंचने का अहसास पर्यटक व धार्मिक श्रद्घालु कर सकेंगे।
डाटा न होना है सबसे बड़ी मुसीबत
अयोध्या धाम के विकास में सबसे बड़ी बाधा यह है कि अब तक अयोध्या प्रशासन के पास किसी भी कार्य का सही डाटा उपलब्ध नहीं है। अयोध्या में कितने पर्यटक हर साल आते हैं, इसका कहीं से कोई सही डाटा नहीं बता सकता है। इसके साथ ही अयोध्या में कितने लोगों का सड़कों पर आवागमन रहता है। मोबाइल व अन्य नेटवर्क से सही रूप से कितने लोग जुड़े हैं समेत बहुत से ऐसे डाटा हैं, जिनकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है। इस कारण से नया प्लान बनाने में काफी दिक्कतें आ रहीं हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण इसमें नए सिरे से कार्यों का सर्वे करा रहा है। जल्द ही बहुत से डाटा सामने आएंगे। इससे कार्यों में आसानी होगी।

अयोध्या धाम के 84 कोस के विकास के लिए विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विकास प्राधिकरण ने परिचालन के माध्यम से प्रस्ताव को पास कर दिया है। यह शासन को भेजा जा चुका है। अयोध्या धाम के विकास में धार्मिकता से साथ आधुनिकता का समावेश होगा। प्लान के अनुसार अयोध्या एक विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित होगा।
विशाल सिंह, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed