फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

रामजन्मभूमि परिसर की भव्यता को आए पांच सौ से अधिक सुझाव

Thu, 03 Dec 2020 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या-राममंदिर का विग्रह। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राममंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि परिसर की भव्यता को लेकर भी मास्टर प्लान बनाने में जुटा है। इसके लिए ट्रस्ट ने विगत दिनों ही ट्वीट कर देशभर के साधु-संतों, विद्वतजनों व आर्किटेक्टों से सुझाव आमंत्रित किया था। जिसका परिणाम यह रहा कि सुझाव देने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक पांच सौ से अधिक सुझाव आ चुके हैं जिनका ट्रस्ट की तकनीकी टीम अध्ययन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अक्तूबर में राममंदिर निर्माण समिति की बैठक अयोध्या के सर्किट हाउस में हुई थी। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में तीन दिनों तक चली बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए छोटे-छोटे पहलुओं पर चर्चा की गयी थी।
विज्ञापन

ट्रस्ट का राममंदिर निर्माण के तकनीकी पक्ष पर जोर था। देश व विदेश के रामभक्त राममंदिर की अक्षुण्णता कम से कम एक हजार वर्ष हो ऐसा चाहते हैं। इसको लेकर ट्रस्ट ने बैठक में कार्यदाई संस्था एलएंडटी के साथ टाटा कंसलटेंसी सहित पांच कंपनियों को राममंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बैठक में शामिल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया था कि राममंदिर के साथ श्रीराम जन्मभूमि के संपूर्ण 70 एकड़ के परिसर की भव्यता के लिए देश के साधु-संतों वे आर्किटेक्टों से सुझाव मांगा जाएगा। जिसके बाद विगत 4 नवंबर को ट्रस्ट ने ट्वीट कर 70 एकड़ के मास्टर प्लान को लेकर देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किया था। सुझाव देने के लिए 25 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी।
इस तिथि तक देश के पांच सौ से अधिक साधु-संतों, विद्वतजनों व आर्किटेक्टों ने राममंदिर परिसर की भव्यता को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए हैं। इन सुझाव पर ट्रस्ट की तकनीकी टीम मंथन करने पर जुटी हुई है।

रामजन्मभूमि की परिसर की भव्यता के लिए देशभर से पांच सौ से अधिक सुझाव आए हैं। जिनका तकनीकी टीम अध्ययन कर रही है। यह सुझाव श्रीराम जन्मभूमि परिसर के लिए मांगे गए थे, राममंदिर का मॉडल तो पहले ही तय हो चुका है। देश और विश्व के रामभक्तों को ट्रस्ट से अपेक्षा है कि राम मंदिर लगभग एक हजार साल तक सुरक्षित रहे इसलिए ट्रस्ट किसी जल्दबाजी में नहीं है। सबसे ज्यादा ध्यान राममंदिर के तकनीकी पक्ष, उसकी मजबूती व भव्यता पर केंद्रित किया जा रहा है।
डॉ.अनिल मिश्र, ट्रस्टी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed