{"_id":"5f2c2b2d8ebc3edd18714c3d","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko533949428","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर प्रसाद वितरण के लिए रवाना किए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर प्रसाद वितरण के लिए रवाना किए वाहन
विज्ञापन
घर-घर प्रसाद बांटने के लिए रवाना होगा वाहन।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन का प्रसाद घर-घर वितरित किया जाएगा। प्रसाद ले जाने वाले वाहन को विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने ध्वज दिखाकर रवाना किया।
सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में अयोध्या न्यास से प्रसाद का वितरण बूथ स्तर पर हर घर में किया जाएगा। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी प्रसाद वितरित बांटा जाएगा। सांसद ने कहा कि हर रामभक्त रामजन्मभूमि पर भूमि पूजन कार्यक्रम का अपनी आंखों से दर्शन करना चाहता था।
कोरोना संकट के कारण यह संभव नहीं हो सका। मर्यादा व अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए लोगों ने अपने आवास पर लाइव देखा। शाम को अपने घरों में दीपक जलाए और पूजन-अर्चन किया। रामजन्मभूमि से प्रसाद रामभक्तों को वितरित किया जा रहा है जिससे वह अपनी श्रद्धा व भक्ति प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर सके।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि तीन विधानसभा के 12 मंडलों व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में वितरित करने के लिए वाहन को रवाना किया गया है। बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसे घर-घर वितरित किया जाएगा। शेष मंडलों में वितरण के लिए वाहन सात अगस्त को रवाना किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के दरियाबाद विधानसभा में भी प्रसाद को वितरित करने के लिए वाहन को रवाना किया गया है।