{"_id":"5f0b24c08ebc3e637122d04f","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5303917119","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशालतम राममंदिर के लिए हस्ताक्षर अभियान को मिला व्यापक समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशालतम राममंदिर के लिए हस्ताक्षर अभियान को मिला व्यापक समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशालतम राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को न सिर्फ प्रमुख संतों द्वारा बल्कि आमजन द्वारा भी समर्थन मिल रहा है। हिंदू संगठन इन हस्ताक्षरित पत्रों को प्रधानमंत्री मोदी को भेजकर अयोध्या में दिव्य-भव्य व विशालतम राममंदिर की आवाज बुलंद करेंगे।
फटिक सिला के महंत डॉ. शुकदेव दास ने प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर हिंदूवादी संगठनों की इस मुहिम की सराहना की। कहा कि विश्व का विशालतम राम मंदिर राम की मर्यादा के अनुसार होना आवश्यक है। अगर मंदिर की ऊंचाई छोटी होगी तो विश्व में इसका गलत संदेेश जाएगा।
धर्म सेना के प्रमुख और बाबरी ध्वंस के आरोपी संतोष दुबे ने भी संतों के समर्थन का स्वागत किया। कहा कि जब-जब संतों ने किसी आंदोलन का नेतृत्व किया है, वह आंदोलन हमेशा कामयाब रहा है। इस मुहिम को भी संतों आशीर्वाद प्राप्त है निश्चय की हमें कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
नृत्यगोपाल, परमहंस समेत कई संत दे चुके हैं समर्थन
विश्व हिंदू परिषद के प्रस्तावित राममंदिर मॉडल को नकार कर राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अब तक राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महंत परमहंस दास, महंत शुकदेव दास, महंत रामलोचन शरण शास्त्री, महंत पवन दास शास्त्री, महंत जनमेजय शरण, डॉ. एच बी सिंह पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय आदि का समर्थन प्राप्त हो चुका है।
1111 हस्ताक्षर कराने का है लक्ष्य
गगनचुंबी मंदिर के समर्थन में 1111 हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान दल के प्रमुख सदस्य हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने बताया कि उनका लक्ष्य 1111 हस्ताक्षर करवा कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे अथवा उनके अयोध्या आगमन पर हस्ताक्षरित प्रपत्रों को उन्हें सौंपकर जनसमाज की आवाज उन तक पहुंचाएंगे। अब तक 300 प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर लोगों ने अपना समर्थन दिया है।