फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

भव्य राममंदिर के साथ और दिव्य होगी अयोध्या : नीलकंठ

Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। पर्यटन व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या में पर्यटन की विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का ऐलान किया। कहा कि सरकार ने ट्रस्ट गठन के साथ मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है जबकि पर्यटन विभाग अपनी 180 करोड़ की योजनाओं के साथ कुल 680 करोड़ से अयोध्या को दिव्य बनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मोदी व योगी सरकार की तमाम योजनाएं गिनाई।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को लखनऊ से वर्चअुल प्रेसवार्ता के जरिए बातचीत कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के प्लान को विस्तार से बताया। अयोध्या में विकास के विषय में उन्होंने कहा कि भव्य और दिव्य अयोध्या बनाने की दिशा में काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर व्यवधान होने पर भी अभी कार्यों की टाइमलाइन नहीं बढ़ाई गई है। निश्चित समय में हम सभी प्रोजेक्टों को पूरा करेंगे। बताया कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या को विवाद की दृष्टि से देखा जाता था।
प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या की विकास के द्वारा पूर्व स्वरूप में स्थापित करने की शुरुआत की। अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दिया गया, जिले का नाम परिवर्तित करके अयोध्या रखा गया। ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कहा कि अयोध्या के विकास का खाका तैयार है, शुरू की गई कई परियोजनाओं को विस्तृत स्वरूप प्रदान किया गया है। पर्यटन विभाग की 180 करोड़ व अन्य विभागों की करीब 5 सौ करोड़ की परियोजनाएं प्रचलित हैं।
कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो उस समय देश की जनता की कुछ जरूरतें थीं। भ्रष्टाचार रूपी बीमारी नस में समा गई थी, सरकार ने इस बीमारी को दूर किया। लोगों की जरूरतों को जनधन, स्वच्छ भारत, निशुल्क विद्युत, उज्ज्वला जैसी कई योजनाओं के माध्यम से पूरा किया। इसके बाद सरकार का ध्यान देश की समस्याओं पर गया।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के उपरांत अयोध्या में भव्य राममंदिर, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक से मुक्ति, नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे कई कानून पारित किए गए। बताया कि इतनी बड़ी आबादी का देश होने के कारण पूरी दुनिया कोरोना के चलते भारत में काफी मौते होने कयास लगा रही थी। परंतु सरकारी उपायों के कारण उनका कयास झूठा साबित हुआ। भारत आज विकसित देशों की तुलना में अच्छी स्थिति में है। कहा कि हम वैभवशाली भारत बनाने की ओर अग्रसर है।

मंदिरों में प्रसाद व फूल माला चढ़ाने की अनुमति पर करेंगे संतों से वार्ता
अयोध्या के मठ मंदिरों में प्रसाद व फूल माला चढ़ाने की अनुमति देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां के साधु-संत, व्यापारी व स्थानीय लोगों से वार्ता कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री की 133 करोड़ की योजनाओं में शामिल पर्यटन विभाग की 62 करोड़ की योजनाओं में महज 20 करोड़ खर्च होने व सिटी इंटरगेशन के तहत गलियों, सड़कों का निर्माण, अयोध्या बस स्टेशन, पर्यटकों के लिए बनने वाले विश्रामालय जैसी कई अन्य योजनाओं के अभी तक अधूरी पड़े रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इन योजनाओं पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed