फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now waiting for PM's green signal for construction of Ram temple

राममंदिर निर्माण के लिए अब पीएम की हरी झंडी का इंतजार

Sun, 14 Jun 2020 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Now waiting for PM's green signal for construction of Ram temple
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। भूमिपूजन प्रधानमंत्री को ही करना है, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम को लेकर कोई सहमति नहीं मिली है। लंबे प्रवास के बाद नईदिल्ली से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अयोध्या लौट आए हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि राममंदिर निर्माण की तैयारी को लेकर वे भवन निर्माण समिति के प्रमुख रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र से मिले और बैठक हुई। प्रधानमंत्री से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं था। अभी भूमि पूजन के लिए कोई तिथि तय नहीं हो पाई है। कोविड-19 महामारी की वजह से देरी हो रही है।
विज्ञापन


गर्भगृह समेत आसपास तीन एकड़ भूूमि का समतलीकरण भी किया जा चुका है। अब गर्भगृह से पूर्व दिशा में समतलीकरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा अभी समतलीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


67 एकड़ भूमि को व्यवस्थित करने में समय लगता है। जल्द ही पीएम के द्वारा भूमि पूजन भी किया जाएगा। कोरोना के चलते फिलहाल पीएमओ से समय नहीं मिल पा रहा है। न्यास के ट्रस्टी प्रधानमंत्री और पीएमओ के साथ लगातार संपर्क में हैं। ऐसी संभावना है कि एक या दो जुलाई को पीएम मोदी समय दे सकते हैं लेकिन अभी यह आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है।

1 और 2 जुलाई के दिन देवशयनी एकादशी है। इसके बाद चातुर्मास शुरू हो जाएगा। जो कार्तिक शुक्ल की एकादशी तक चलेगा। इस चातुर्मास के दौरान विवाह, यज्ञ, देव प्रतिष्ठा के कार्य निषेध होते हैं। ऐसे में यह तिथि राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए सही मानी जा रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर हमारी बैठक होनी है। राममंदिर निर्माण को लेकर यथास्थिति कायम है, कोरोना के चलते अभी मामला अटका हुआ है। दिल्ली में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र से मुलाकात हुई, मंदिर निर्माण को लेकर उनसे व्यापक चर्चा की गई है, शीघ्र ही मंदिर निर्माण का ब्लू प्रिंट तैयार हो जाएगा।


ट्रस्ट की बैठक में तय होगी मंदिर निर्माण की रूपरेखा: दिनेंद्र दास
राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के भूमि पूजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है लेकिन कोरोना में व्यस्तता के चलते पीएमओं से समय नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही ट्रस्ट और साधु-संतों की फिर एक बैठक होगी। इसके बाद आगे की रूपरेखा पर निर्णय लिया जाएगा। बताया कि परिसर में समतलीकरण का कार्य चल रहा है, तीन एकड़ भूमि का समतलीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है, अब परिसर के पूर्व की दिशा में जेसीबी मशीन के जरिए समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed