फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

राममंदिर निर्माण शुरू करने के लिए शुभ तिथियों पर भी हो रहा मंथन

Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला के दिव्य-भव्य मंदिर निर्माण शुरू होने की शुभ घड़ी अब शीघ्र ही आने वाली है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी से भूमि पूजन कार्यक्रम की तिथि तय करने के लिए दिल्ली में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र समेत मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख रिटायर आईएएस नृपेंद्र मिश्र जमे हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ राममंदिर निर्माण शुरू करने के लिए शुभ तिथियों पर भी मंथन किया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों ने जून व जुलाई माह में कुछ तिथियां बताई हैं, जिन पर यदि राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा तो, फिर कोई विघ्न बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि चातुर्मास से पहले प्रधानमंत्री के अयोध्या आने की स्वीकृति मिलने की संभावना है। रामनगरी के रामजन्मभूमि परिसर में समतलीकरण का कार्य पूरा होने के उपरांत अब राममंदिर निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन के शुभ अवसर का इंतजार हो रहा है। राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आकर राममंदिर का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए श्रीराजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनको राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने का आमंत्रण दिया है।

राममंदिर के लिए भूमि पूजन की तिथि निश्चित करने के लिए राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ.अनिल मिश्र दिल्ली में डटे हुए हैं। दो जुलाई को चार्तुमास लग रहा है, इस दौरान चार माह तक कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि देवताओं के शयन से ऐन पहले अयोध्या में भूमि पूजन का सूर्य उदित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed