फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

काशी की तरह विकसित होनी चाहिए अयोध्या: नृत्यगोपाल

Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
मणिराम दास की छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास का स्वागत करते संत। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या को भी काशी की तरह विकसित करना चाहिए। यह विश्व की धार्मिक सांस्कृतिक राजधानी है। इसका स्वरूप भी विश्व के लोगों को आकर्षित करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने काशी में प्रधानमंत्री के प्रयास बन रहे कॉरिडोर समेत तमाम कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे ही कॉरिडोर की आवश्यकता अयोध्या में भी जताई। कहा कि राममंदिर के लिए बाकी बचे पत्थरों की तराशी का निर्णय ट्रस्ट की अगली बैठक में होगा।
विज्ञापन

महंत नृत्यगोपाल दास दिल्ली में 19 फरवरी को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यहां आए हैं। अपने मणिरामदास छावनी स्थित आश्रम में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से पूर्व अधिग्रहित परिसर को श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरम्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दो तीन वर्षों में भक्तों को मंदिर मे दर्शन होने लगेगा। अभी छह माह लगेंगे परिसर को मंदिर निर्माण के अनुकूल बनाने में। शेष बचे पत्थरों की नक्काशी भी शीघ्र प्रारंभ होगी ट्रस्ट की अगली बैठक तक इस पर निर्णय होगा।
कहा कि समाज का कल्याण वही कर सकता है, जिसका व्यक्तित्व जन-जन से जुड़ा हो। कहा कि सब नर करही परस्पर प्रीति। चलही स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।... श्री राम का अवतरण मात्र दशरथ व कौशल्या को सुख प्रदान करने के लिए नहीं अपितु समस्त मानव के कल्याण के लिए हुआ था। समस्त मानव को परस्पर प्रेम और सद्भाव का संदेश देने वाले श्रीराम हैं।
श्री राम जन-जन के हृदय रूपी सिंहासन पर विराजमान हैं। श्रीराम सनातन धर्म के प्रतीक स्वरूप हैं। श्रीराम लला का भव्य मंदिर निर्माण हिंदुओं के महासंकल्प की पूर्णता का द्योतक है। श्रीराम जन्मभूमि का संपूर्ण परिसर भक्तों के लिए मंगलकारी है।
कहा कि पूर्व में श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने जिस मंदिर मॉडल को तैयार कराया, जिसे देश के संतों ने वेद मंत्रोचारण कर अनुमोदित किया, जिसका चित्र करोड़ों घरों में पूजित हो रहा हो, अब वह दो तीन वर्षों में साक्षात स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि अधिगृहित परिसर को श्रद्धालुओं के अनुकूल स्वच्छ और सुरम्य बनाने की प्रक्रिया ट्रस्ट ने प्रारंभ कर दी है। राम मंदिर निर्माण से पूर्व श्रीराम लला को अस्थाई तौर पर परिसर में ही वैदिक विद्वानों की देखरेख में शिफ्ट किया जायेगा, ताकि भक्तों को भगवान का दर्शन लगातार होता रहे।

भूमि पूजन में कल्याण सिंह को भी आने का संदेश भेजा
महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या आने हेतु निवेदन किया है। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी संदेश भेजा है। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शीघ्र होगी, अभी कार्य को गतिशील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed