{"_id":"5df2895e8ebc3e87c70dcb35","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko497432380","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में स्थापित हुआ पर्यटक पुलिस बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में स्थापित हुआ पर्यटक पुलिस बूथ
विज्ञापन
अयोध्या। पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए गुरुवार को जिले में पहला पर्यटक पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन अयोध्या नगर विधायक वेद गुप्ता ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा व सुरक्षा आदि के लिए पर्यटक थाना खोला गया है। अयोध्या के नयाघाट चौकी में पहला पर्यटक पुलिस बूथ स्थापित किया गया है। इस पर्यटक बूथ में एक सब इंस्पेक्टर, एक-एक महिला व पुरुष सिपाही तैनात किए गए हैं।
इसके साथ ही सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व सीओ अयोध्या अमर सिंह को पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष रूप से दी गई है। नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। इस दौरान अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय, चौकी प्रभारी नयाघाट धर्मेंद्र मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।