{"_id":"5df2895f8ebc3e87c56e915a","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko497432260","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के जत्थे ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के जत्थे ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई
विज्ञापन
अयोध्या। नेशनल एसोसिएशन ऑफ दि विजिअली हैंडीकैप्ड (एनएबीएच) के संयोजन में गुरुवार को नेत्रहीनों का जत्था अयोध्या पहुंचा। जत्थे में शामिल लोगों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एनएबीएच प्रत्येक वर्ष दृष्टिहीनों को देश के किसी न किसी पर्यटन स्थल की सैर कराता है। इसी क्रम में नेत्रहीनों के दल गत कुछ वर्षों में दिल्ली, आगरा, सोमनाथ, केरल, कन्याकुमारी आदि पर्यटन स्थलों की यात्रा कर चुका है।
इस बार नेत्रहीनों का जत्था अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहुंचा था। नयाघाट बंधा तिराहा पर नगर विधायक वेद गुप्ता ने श्रद्धालुओं के इस अनोखे समूह का स्वागत किया और उनके हौसलों को नमन भी किया।
समूह का नेतृत्व कर रहे बसंत हेगड़े ने कहा कि हम रामलला का दर्शन भले ही नहीं कर सकते पर रामलला हमें देख सकते हैं, हम मन की आंखों से उनका सदैव दर्शन करते हैं।