{"_id":"5f85e7ae8ebc3e9b91747778","slug":"ram-leela-faizabad-news-lko5450982158","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्याः प्रभु श्रीराम के लिए नेपाल से बनकर आएंगे शाही वस्त्र, इस शहर से आ रहे माता सीता के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्याः प्रभु श्रीराम के लिए नेपाल से बनकर आएंगे शाही वस्त्र, इस शहर से आ रहे माता सीता के गहने
Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 अक्तूबर से रामनगरी के लक्ष्मण किला प्रागंध में होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। लक्ष्मण किला मैदान में मंच आदि बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रामलीला के लिए प्रभु श्रीराम की ससुराल जनकपुरी नेपाल से प्रभु के राजशाही वस्त्र बनकर आ रहे हैं और माता सीता के गहने उनके ससुराल अयोध्या से आ रहे हैं।
रामलीला के लिए भगवान श्रीराम जी का धनुष कुरुक्षेत्र से और रावण की कई पोशाकों में से एक पोशाक श्रीलंका से बनकर आई है। सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला को 14 भाषाओं मातृ भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बंगला, मिथैली व ओडिया में रिकॉर्डिंग करके एक हफ्ते बाद यू-ट्यूब पर दिखाया जाएगा।
रामलीला का प्रसारण सिर्फ सैटेलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक होगा। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लक्ष्मण किला पहुंचकर रामलीला की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाली रामलीला ऐतिहासिक एवं भव्य होगी।

रामलीला की रिहर्सल कर रहे फिल्म स्टार
सुभाष मालिक ने बताया कि अयोध्या में होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रामलीला में भूमिका निभाने वाले सारे फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, शाहबाज खान मुंबई में रिहर्सल कर रहे हैं। मुख्य भूमिका में सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी, सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन भी नजर आएंगे।