फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain

अगले दो दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं

Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain
बीकापुर में बरसात के कारण गिरी की फसल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी बदला-बदला सा रहा। जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे फसलें चौपट हो गईं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धराशाई हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक जिले भर में तेज वर्षा हुई। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से फसलें चौपट हो गईं। खेतों में गेहूं की फसल धराशाई हो गई। इससे फली के गिरने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को भी मौसम में खास परिवर्तन नहीं देखा गया।
विज्ञापन

सुबह के समय कुमारगंज सहित कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। कुछ देर बाद बारिश रुकी लेकिन बादलों की आवाजाही बरकरार रही। शहरी इलाकों में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए, लेकिन खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर सूरज की लुकाछिपी से तापमान में भी गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 28 से गिरकर 25.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 13.5 रिकॉर्ड किया गया। 10.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पूर्वी हवाओं से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। आर्द्रता अधिकतम 89 प्रतिशत एवं न्यूनतम 68 प्रतिशत रही।

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि 7 व 8 मार्च को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने का अनुमान है। तेजी से चलने वाली पुरवा हवा से समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed