फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   railway station

Ayodhya News: रेलवे स्टेशन के निर्माण लागत में 109 करोड़ की वृद्धि

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
railway station
अयोध्या। राममंदिर की तरह बन रहे अयोध्या रेलवे स्टेशन के निर्माण लागत में 109 करोड़ की वृद्धि कर दी गई है। अब स्टेशन के निर्माण का बजट 131 करोड़ से बढ़कर 240 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरे फेज के लिए भी 350 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यही नहीं अयोध्या रेलवे स्टेेशन में देश का सबसे बड़ा एयर कॉनकोर्स भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धन में वृद्धि की गयी है। पहले यह 100 करोड़, उसके बाद 131 करोड़ अब इसे बढ़ाकर 240 करोड़ रुपये कर दिया गया है। बताया कि अयोध्या स्टेशन में देश का सबसे बड़ा एयर कॉनकोर्स भी बनेगा। यह प्लेटफार्म 1 से 5 तक को जोड़ेगा। इसके ऊपर कवर्ड रूफ बनेगा।
विज्ञापन

यह एयर कॉनकोर्स 63 मीटर का होगा। इसके साथ में 12 एक्सीलेटर व छह लिफ्ट लगायी जाएगी। अभी प्लेटफार्म 1, 2 व 3 का निर्माण हो गया है। इसे 5 व 6 तक बढ़ाया जाएगा। सांसद ने कहा कि अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही तीर्थयात्रियों को यहां की प्रथम विकसित छवि के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा दोहरीकरण का काम
सांसद ने बताया कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के विकास के लिए भी 360 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रामघाट हाल्ट पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी-अयोध्या-अंबेडकरनगर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। यह काम निर्धारित समय 31 दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed