{"_id":"57d6f34b4f1c1b912cd4792d","slug":"railway-official-residence-roof-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अधिकारी के आवास की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अधिकारी के आवास की छत गिरी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी के आवास की गिरी छत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के निकट ही बने रेल अधिकारी के आवास टी 8-बी की छत रविवार की देर रात ढह गई। इस आवास में आचार्य नरेंद्रदेव नगर रेलवे स्टेशन के उप अधीक्षक महेंद्रनाथ मिश्र, अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं। मगर अच्छा संयोग था कि घटना के वक्त वे लखनऊ में थे।
बेटी की परीक्षा दिलाने पत्नी के साथ शनिवार की शाम को ही चले गये थे। उप स्टेशन अधीक्षक एमएन मिश्र ने बताया कि लखनऊ से वापस आने पर घर के बाहर सोए चौकीदार ने उन्हें इसकी जानकारी दी। बंद कमरा खोला तो छत का कुछ हिस्सा गिरा था।
सोमवार की सुबह इसका कुछ हिस्सा और गिर गया। छत का एक बड़ा भाग अब तब गिरने की स्थिति में है। कहा, पिछले एक साल से वह इंजीनियरिंग विभाग के स्थानीय, लखनऊ व दिल्ली के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराते रहे हैं, लेकिन कहीं से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
परिवार आवास पर होता तो दर्दनाक मंजर पेश हो सकता था। उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया। कहा, 22 अगस्त को अंडर रिपेयर का उएक पत्र जरूर मिला, लेकिन कार्य शुरू करना तो दूर इंजीनियरिंग विभाग से कोई कर्मी देखने नहीं पहुंचा। विभाग इसके पीछे धन और मैन पावर दोनों की कमी बताकर शांत बैठ गया तो वह भी कमरे का उपयोग करने लगे थे।