{"_id":"5863fdad4f1c1b7675eec90b","slug":"rail-and-road-traffic-was-closed-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे ठप रहा रेल व सड़क यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे ठप रहा रेल व सड़क यातायात
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर टंडौली रेलवे क्रॉसिंग पर टूटी ट्रक की कमानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद-अम्बेडकरनगर स्टेट हाईवे पर बुधवार को टंडौली रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क के बीचो-बीच एक ट्रक की कमानी टूट जाने से घंटों यातायात बाधित हो गया। साथ ही कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे अंबेडकरनगर की तरफ जा रही एक ट्रक की कमानी टंडौली रेलवे क्रॉसिंग पर टूट गई। जिससे ट्रक वहीं पर फंस गया। मार्ग के बीचो-बीच ट्रक फंस जाने से रेल व सड़क मार्ग ठप हो गया। इस दौरान लखनऊ-बाराबंकी पैसेंजर 24337 को साढे़ दस बजे से एक बजकर 18 मिनट तक व आसनसोल 13509 एक्सप्रेस को 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया।
गरीब नवाज एक्सप्रेस 15716 को बिल्लहरघाट व किसान एक्सप्रेस 3307 को कटेहरी स्टेशन पर रोकना पड़ा। जिसके कारण यात्रियों का बुरा हाल हो गया।
इसके अलावा स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए वाहनों को मया बाजार व गोसाईगंज से महबूबगंज मार्ग होते हुए रवाना किया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बाद पुलिस क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवा सकी। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। सड़क यातायात के साथ रेल यातायात भी सामान्य हो गया। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरीमन मीना ने बताया कि ट्रक के हटावाए जाने के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। थाना प्रभारी शिवाजी सिंह कुशवाहा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।