{"_id":"5d39e5048ebc3e6d1525a9cd","slug":"raid-on-medical-store-faizabad-news-lko4727846125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर पर हुई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर पर हुई छापेमारी
विज्ञापन
अयोध्या। औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को अयोध्या के दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर नशीली व एक्सपायर्ड दवा भी पाई गईं। साथ ही दोनों दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। दोनों दुकानों के क्रय-विक्रय का रजिस्टर तलब किया गया है।
औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नयाघाट अयोध्या स्थित ओम फार्मा और संजीव मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई थी।
छानबीन में तमाम अनियमितताएं पाई गईं हैं। दोनों दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं पाया गया। साथ ही नशीली एवं एक्सपायर्ड दवाएं भी मौजूद थीं। दोनों दुकानों के स्वामियों से औषधियों के क्रय-विक्रय का रजिस्टर तलब किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।