फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   raid on Compost shops

खाद की दुकानों पर छापा, 20 नमूने भरे

Thu, 27 Jun 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
raid on Compost shops
अयोध्या में उर्वरक की जांच के साथ नमूना लेते कृषि अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में उर्वरकों में हो रही मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास खंड मसौधा की करीब 13 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 20 नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर गन्ना विकास समिति लिमिटेड मसौधा, आईएफडीसी मसौधा, कृषि विज्ञान केंद्र चीनी मिल, बलदान का पुरवा, माधवपुर, यादव बीज भंडार महावां रोड सहित करीब 13 दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिष्ठानों पर अफरातफरी का माहौल रहा। जांच के बाद डीएओ ने संदिग्ध मिले विभिन्न उर्वरकों के 20 नमूने संकलित किए। डीएओ बीके सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed