फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rahul insulting India by going abroad: Brajesh

विदेश में जाकर भारत का अपमान कर रहे राहुल : ब्रजेश

Sat, 18 Mar 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rahul insulting India by going abroad: Brajesh
अयोध्या। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार की देर शाम राम नगरी पहुंचे। वे एक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आये थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं। यह देश और प्रदेश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। समय आने पर जनता राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


कहा कि निकाय चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद हम चुनाव प्रक्रिया में चले जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव हों, हम यही चाहेंगे। वहीं उमेश पाल हत्याकांड मामले पर कहा कि एसटीएफ लगातार करवाई कर रही है। एक-एक अपराधी को पकड़ेंगे। कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन


रामचरितमानस पर लगातार टिप्पणी कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह दुखद है, हमारी संस्कृति पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगना चाहिए। भगवान राम पर प्रश्नचिन्ह लगाना किसी के बस की बात नहीं। अयोध्या पहुंचने पर भाजपा नेता विशाल मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed