{"_id":"579cdfdc4f1c1b002a21eaf5","slug":"queues-of-vehicles-on-the-highway-began-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वाहनों की लगीं कतारें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वाहनों की लगीं कतारें, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में हाईवे पर लगा लंबा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवरियों की भीड़ उमड़ने के बाद मेले को लेकर जिला प्रशासन की रणनीति चरमरा गई है। प्रशासन ने अयोध्या के इर्दगिर्द आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके चलते हाईवे वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया है।
मध्य रात्रि से यातायात पर प्रतिबंध के चलते कई किलोमीटर क्षेत्र में जाम लग गया है। वाहन चालक आवागमन बहाल होने का इंतजार कर रहे। आक्रोशित चालकों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
सावन माह में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सुरक्षा व व्यवस्था का खाका खींचा था। खाके के तहत रामनगरी की ओर आने वाले विभिन्न मार्गों को वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के साथ हाईवे पर आवागमन को वन-वे किया गया था।
विज्ञापन
कांवरियों व उनके वाहनों के आने-जाने के लिए हाईवे की पश्चिमी लेन सुरक्षित की गई थी, जबकि पूर्वी लेन से लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन बहाल रखने का खाका खींचा गया था।
हालांकि शुक्रवार की मध्य रात्रि जिला प्रशासन व पुलिस ने हालात की समीक्षा के बाद हाईवे के दोनों लेन को सार्वजनिक आवागमन के लिए रोक दिया गया।
यातायात प्रतिबंधित करने की कवायद अचानक किये जाने के चलते तमाम कॉमर्शियल व अन्य वाहन अयोध्या फोरलेन पुल व देवकाली के बीच फंस गये। दोनों ओर से आवागमन रोकने के चलते हाईवे के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम के हालात पैदा हो गये।
जाम में फंसे वाहन चालकों ने अपने वाहनों को मोड़कर वापस लौटने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिस वालों ने ऐसा नहीं करने दिया। जिसके चलते अयोध्या कोतवाली की सीमा में बूथ नंबर चार हलकारा का पुरवा से देवकाली ओवरब्रिज तक हाईवे का दोनों लेन वाहन पार्किंग के रूप में तब्दील हो गया।
जाम में फंसे चालकों नसीम, शनी मिश्रा, अखिलेश, राजेंद्र सिंह, गिरीश कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि से ही जाम में फंसे हैं। न आगे जाने दिया जा रहा और न पीछे। आगरा से आलू लादकर जा रहे ट्रक चालक रमेंद्र और अनानास लेकर आसाम जा रहे आशिफ ने बताया कि माल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
पहले जानकारी होती तो इस रूट पर आते ही नहीं। इस बाबत यातायात उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कांवरियों की भीड़ व सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार मध्य रात्रि से यातायात प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यातायात प्रतिबंध एक अगस्त की रात तक लागू रहेगा। सवारी व भारी वाहनों को वाया रामनगर गोंडा-बलरातमपुर-बहराइच-गोरखपुर भेजा जा रहा है।