फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   puja

शरद पूर्णिमा पर सरयू स्नान को उमड़े भक्त

Sat, 31 Oct 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
puja
सरयू में स्नान करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शरद पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। उदया तिथि की मान्यता के चलते शनिवार को भी शरद पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और दान पुण्य करते हुए विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। मां सरयू का पूजन अर्चन कर दान, पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों की ओर दर्शन-पूजन को निकल पड़े। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने नागेश्वरनाथ के दरबार में जलाभिषेक, पूजन अर्चन किया इसके बाद रामलला, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी में तो श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। रामलला, कनकभवन सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed