फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   puja

नवरात्र पर अबकी महंगी होगी फलाहार की थाली, सब्जी के दाम भी आसमान पर

Thu, 15 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
puja
नाका में सजी फल की दुकान। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शारदीय नवरात्र पर व्रत रहने वालों के लिए फलाहार की थाली इस बार महंगी पड़ेगी। शनिवार सेे शुरू हो रहे नवरात्र को देखते हुए बाजार में फलों व व्रत में काम आने वाली अन्य चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं।
विज्ञापन

दामों की बढ़ोतरी को देेखते हुए नौ दिन का उपवास रखने वालों को इस बार ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। आलू, लौकी, कद्दू, सिंघाड़े के आटा का रेट पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। वहीं इस बार तो आलू के दाम भी पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं। फलों के दाम में भी इजाफा हुआ है। फिलहाल अभी दामों में राहत की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के बाद सितंबर की शुरुआत से राशन के सामान से लेकर फल और सब्जियों के दाम में तेजी से उछाल आया है। राशन की सामग्रियों में तेल, दाल, चीनी व मसालों के मूल्यों में इजाफा हुआ है। तेल ने तो सीधे 20 से 25 रुपये प्रति किलो व दाल ने 10 से 15 रुपये की उछाल लगाई है। हरी सब्जियों के मूल्य में लगभग 20-25 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। सामान्य तौर पर आलू 40 तो प्याज 50 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कारोबारी
शहर के गल्ला मंडी व्यवसायी सुधीर अग्रवाल कहते हैं कि अभी सरसों व दाल की नई फसल आने में समय है। इसमें दाम में गिरावट की संभावना बहुत कम है। मंडी के समीर राईन बताते हैं कि नई हरी सब्जियां अभी मार्केट में आने में कम से कम एक माह का समय लगेगा। इसके बाद ही सब्जियों के रेट में गिरावट आएगी। आलू व्यापारी इश्तियाक कहते हैं कि आलू की पैदावार पिछली बार कम हुई थी। पहाड़ों पर आलू की खोदाई शुरू होने वाली है। नई आलू फसल आने से रेट सामान्य होंगे। नासिक ,पूना व मध्यप्रदेश के जिलों में बारिश के चलते प्याज की फसल भी काफी प्रभावित हुई, इसका असर प्याज पर है। जिन किसानों के पास प्याज हैं, वह महंगे मूल्यों में भेज रहे हैं।
खाद सामग्री के नाम एक माह पहले का मूल्य आज का मूल्य
दाल अरहर 94 115
दाल चना 70 81
सरसों का तेल 120 145
आलू 35 40
प्याज 30 50
तरोई 20 60
भिंडी 20 40
कद्दू. 15 40
पालक 30 80
टमाटर 30 50
सेब 50 80
पपीता 50 100
केला 35 50
अनार 40 60
अमरूद 20 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed