{"_id":"0b71faaf82964c6d3e160d5126c97364","slug":"protests-by-lawyers-fired-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, निकाला मार्च
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को वकीलों का साथ वादकारी, टाइपिस्ट व स्टांपवेंडरों ने भी दिया। वकीलों ने संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग व कचेहरी में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। नियमों के उल्लंघन में एक स्टांपवेंडर का तख्त जब्त कर लिया।
इसके बाद संघ भवन के बरामदे में धरना देकर जिला व पुलिस प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। बार एसोसिएशन अपनी तीन मांगों अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी सपंज करने, वाहन स्टैंड की जमीन मुहैया कराए जाने व दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को पूरी करने को लेकर 27 जून से आंदोलित हैं।
इसी क्रम में सोमवार को भी वकील बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में संघ भवन के सामने एकत्रित हुए। कुछ देर बाद स्टांपवेंडर, वादकारी, मुंशी व टाइपिस्टों ने भी आंदोलन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी लोग जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट गेट से विकास भवन होते हुए फिर संघ भवन कते सामने एकत्रित हुए। वहां तीन बजे तक धरने का कार्यक्रम चला।
कई वकीलों ने मांग पूरी करने के लिए प्रशासन को चेताया और प्रशासन के लापरवाही पूर्ण रवैए पर नाराजगी जाहिर की। आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को 11 बजे फिर बैठक बुलाई गई है। प्रदर्शन में राजेश शुक्ला, संतोष कुमार शुक्ल, विजय दुबे, राजकुमार मौर्य समेत कई अधिवक्ता शामिल थे।