फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

Ayodhya News: बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या। ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के दमनात्मक कार्यप्रणाली के विरोध व बिजली कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को अयोध्या के बिजली कर्मियों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया। शाम 5 बजे मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अयोध्या के पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आम जनता को तकलीफ न हो, इसके लिए कार्य बहिष्कार के प्रथम चरण में उत्पादन गृहों, पारेषण विद्युत उपकेंद्रों, सिस्टम ऑपरेशन और 33 केवी विद्युत उपकेंद्रों में कार्यरत बिजली कर्मियों को अवमुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन की हठधर्मिता और बिजली कर्मियों की समस्याओं के प्रति उपेक्षात्मक रवैये के कारण आज पूरे प्रदेश के बिजलीकर्मी संघर्ष के रास्ते पर हैं। बताया कि बुधवार को भी कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में कर्मचारी नेता सुजीत चौधरी, विनय पटेल, प्रदीप कुमार वर्मा, आदित्य कुमार, रघुवंश मिश्रा, मुनीर आब्दी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed