{"_id":"5fa430508ebc3e9bbc066b61","slug":"protest-faizabad-news-lko548795072","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन दल की कार्रवाई के विरोध में भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन दल की कार्रवाई के विरोध में भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में गुरूवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कई व्यापारियों की दुकानों के सामने नालियों में पड़े कचरे को देखकर जुर्माना लगाया तो लोग भड़क उठे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई का काम नगर निगम का है न कि उनका। नगर निगम नालियों की सफाई न करके प्रवर्तन दल के जरिए जबरन वसूली करना चाहता है।
नगर निगम के प्रवर्तन दल और व्यापारियों में देर तक बहस होती रही। इसके बाद प्रवर्तन टीम नगर निगम के स्थानीय कैंप कार्यालय लौट गई। विरोध कर रहे व्यापार मंडल के महामंत्री अचल कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की प्रवर्तन टीम गुरुवार की सुबह श्रृंगार हाट बाजार में पहुंची और उन्होंने व्यापारियों की दुकानों से जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया। लॉकडाउन के चलते पहले ही व्यापारियों की हालत बहुतं खराब है।
सुबह दुकान खोलने के बाद किसी भी व्यापारी ने 100 रुपये तक नहीं कमाए थे, लेकिन नगर निगम के प्रवर्तन दल ने व्यापारियों से चालान वसूलना शुरू कर दिया। इस तरह की दमन पूर्वक कार्रवाई कतई नहीं की दी जाएगी। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने बताया कि सुबह से अब तक 50 से 60 व्यापारियों का चालान काटा जा चुका है। इस संबंध में प्रवर्तन दल की टीम ने कुछ भ।ी बोलने से इंकार कर दिया।