{"_id":"5f511a168ebc3e539c5a33ff","slug":"protest-faizabad-news-lko538315278","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा दे धर्मपुर पहुंचे कांग्रेसी, किसानों के पक्ष में उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा दे धर्मपुर पहुंचे कांग्रेसी, किसानों के पक्ष में उठाई आवाज
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दौरे के मद्देनजर गुरुवार को प्रशासन ने सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय व कांग्रेसियों के घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। स्वागत करने को जुटे लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
इस बीच पुलिस को चकमा देकर जिलाध्यक्ष ने धर्मपुर पहुंच किसानों को प्रदेश अध्यक्ष का संदेश सुनाया। वादा किया कि हवाई अड्डा व हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण करने में मनमानी व उत्पीड़न नहीं होने देंगे, सरकार को मजबूर करेंगे कि भरपूर मुआवजा दे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आवास से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर धर्मपुर गांव किसानों के बीच पहुंच गए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण में भेदभाव कर रही है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए किसी को एक बीघा का 70 लाख तो किसी को 10 लाख दे रही है। ऐसी दोहरी नीति किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
रायबरेली फोरलेन के लिए मानक से कम मुआवजा राशि मिलना धोखा है। किसानों को समानता से मुआवजे की राशि मिलनी चाहिए। नहीं तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए संघर्ष करेेगी। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को बेनकाब करेगी। प्रदेश सचिव/प्रभारी अयोध्या सुशील पासी ने धर्मपुर किसानों के बीच पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संदेश को सुनाया।
कहा किसानों को भूमि जबरिया भारतीय जनता पार्टी नहीं ले सकती, जब तक किसान सहमत न हों। उन्हें सर्किल रेट के अनुरूप मुआवजा न मिले तब तक किसानों की भूमि शासन प्रशासन नहीं ले सकता। यदि शासन प्रशासन किसानों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में संघर्ष करेगी। नेताओं को नजरबंद किए जाने की निंदा की।
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर एआईसीसी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य मो. शरीफ, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक, शीतला पाठक, शरद शुक्ला, संजय तिवारी, अजमल खलील सहित कई अन्य नेताओं को उनके घरों में नजरबंद करके पुलिस फोर्स बैठा दिया।
प्रवक्ता के मुताबिक सहादतगंज में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के स्वागत में एकत्र सैकड़ों कांग्रेस जनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत को पुलिस ने धर्मपुर से हिरासत मे ले लिया। सभी को पुलिस लाइन लाइन लाए। जहां से चार घंटे बाद सभी को रिहा किया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में पीसीसी अशोक कुमार, कर्मराज यादव, वेद कुमार सिंह कमल, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, शैलेंद्र पांडे, शैलेश शुक्ला, उमेश उपाध्याय, धर्मवीर दुबे, श्रीनिवास शास्त्री सहित अन्य लोग शामिल थे।