फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

कुछ दुकानें बंद रहने तक सीमित रहा भारत बंद

Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest
चौक स्थित मस्जिद के नीचे बंद दुकानें। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा बुधवार को सीएए के खिलाफ किए बंद के आह्वान का असर कुछ इलाकों तक सीमित रहा। फैजाबाद शहर समेत रुदौली, भदरसा, सोहावल आदि इलाकों में कुछ लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं, बहुजन क्रांति मोर्चा भी महज ज्ञापन तक सीमित रहा। वहीं, इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक संशोधन अधिनियम के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का जिले में कोई खास असर नहीं दिखा। एक वर्ग के लोगों ने सीएए के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखी। फैजाबाद के चौक, फतेहगंज, रिकाबगंज आदि इलाकों में दुकानें बंद रहीं। वहीं, रुदौली, मवई, भेलसर इलाके में भी बंद का आंशिक असर रहा।
विज्ञापन

भारत बंद के आवाहन पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस सक्रिय रही। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक रुदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव, प्रभारी निरीक्षक पटरंगा संतोष सिंह, एसएसआई शमशाद अली पूरे दिन प्रमुख मार्गों में भ्रमण करते रहे। एडीएम संतोष सिंह, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ धर्मेंद्र यादव भी शहर में प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करते रहे। एडीएम ने बताया कि शहर में दुकानें आंशिक रूप से बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार सीएए के विरोध में कुछ लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जबकि कई दुकानें खुली रहीं। सोहावल के रौनाही पड़ाव, सोहावल चौराहा, बड़ागांव, कांटा चौराहा, जगनपुर, मंगलसी, सुचित्तागंज सहित क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में बंद का असर दिखा।
तहसीलदार वीके सिंह ने किसी प्रकार की बंदी होने से ही इनकार किया और सब कुछ सामान्य बताया। वहीं, हैदरगंज बाजार में बंद का असर नहीं दिखा। हैदरगंज बाजार, बेरूगंज, रखौना, बैती, केला लाल खा, गौहानी, जाना बाजार सहित दर्जनों बाजारों में कहीं भी बंद का असर देखने को नहीं मिला। थानाध्यक्ष हैदरगंज अवनीश कुमार चौहान पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र करा भ्रमण करते रहे।

शहर क्षेत्र में एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व ग्रामीण क्षेत्र में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहें। एसपी ग्रामीण ने बताया बंद का कोई खास असर नहीं रहा, कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed