{"_id":"5d962f668ebc3e017e52ca74","slug":"protest-against-the-installation-of-durga-statue-faizabad-news-lko484999996","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने पर गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने पर गांव में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने पर गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर सहित पूराकलंदर पुलिस मौके पर पहुंची।
बाद में एक वर्ष और उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित रखने के बाद उसकी पैमाइश कराकर जमीन छोड़ने के आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। समझौते के बाद अब शुक्रवार को उसी स्थान पर दुर्गा प्रतिमा रखी जाएगी।
इटौरा गांव में अजय कुमार मिश्र के घर के पास लगभग 15 साल से दुर्गा प्रतिमा रखी जाती थी। इस वर्ष अजय ने अपने जमीन पर दुर्गा प्रतिमा रखने से मना किया तो ग्रामीण सरकारी जमीन का हवाला देने लगे जिससे गांव में तनाव हो गया।
विज्ञापन
तनाव की सूचना मिलते ही पूराकलंदर थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव बढ़ते देख उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सदर आयुष चौधरी और क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनी गई।
इसके बाद समझौता कराया कि इस वर्ष उसी स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होगी। इसके बाद उस जमीन की पैमाइश कराकर आबादी तालाब जमीन निकालकर उसी स्थान पर आगे आने वाले समय में दुर्गा प्रतिमा रखी जाएगी। इस बात पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। पूराकलंदर थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि मामला शांत हो गया। इस वर्ष उसी स्थान पर दुर्गा प्रतिमा रखी जाएगी।