{"_id":"5d31fcb98ebc3e6cd666d4b4","slug":"protest-against-murder-faizabad-news-lko471673826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू की हत्या के बाद तनाव, शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहू की हत्या के बाद तनाव, शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
अयोध्या में हत्या के बाद जमा पुलिस बल।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रंजिश में मारपीट के बाद सास-बहू की एसयूवी से रौंद कर हुई हत्या की खबर जिसने भी सुनी उसका गुस्सा फूट पड़ा। वारदात से नाराज घरवालों ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ शव रखकर अंबेडकरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया।
इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का आक्रोश देख पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। आसपास के थानों की फोर्स लगानी पड़ी। ग्रामीण आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने व उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
थाना महराजगंज के चौकी पूरा क्षेत्र के गांव जलालुद्दीन नगर निवासी बब्बू तथा परवेज के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। गुरुवार को भी दोनों में गाड़ी को पास न देने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
बताते हैं कि गुरुवार रात परवेज करीब 8:30 बजे अपने साथियों के साथ दोबारा बब्बू के घर जा धमका। जमकर हंगामा हुआ। हंगामा होते ही गांव के लोग भी एकजुट हो गए।
इस दौरान असलहों से लैस हमलावर बब्बू को मारने दौड़े लेकिन उसकी पत्नी गुड़िया (35) ने किसी तरह उसे कमरे में बंद कर दिया। लेकिन इसके बाद भी बदमाशों को चैन नहीं मिला।
दबंगों ने हॉकी व डंडे से बब्बू की पत्नी गुड़िया पर प्रहार करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में उसकी सास ताहिरा भी चोटिल होकर गिर पड़ी।
बताते हैं कि परवेज पक्ष के लोगों पर खून इस कदर सवार था कि इन लोगों ने निहत्थी सास व बहू को एसयूवी से रौंद डाला, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भांप बदमाश भाग निकले।
डबल मर्डर से गांव में तनाव, फोर्स तैनात
सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि गुरुवार रात में ही मोहम्मद हुसैन की तहरीर पर परवेज व मुख्तार आलम निवासी जलालुद्दीन नगर, चांद बाबू निवासी बिलहरि शरीफ पूरा बाजार के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर धारा में परिवर्तन किया जाएगा। मौके से परवेज को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दो हत्याओं से गांव में तनाव है लेकिन माहौल शांतिपूर्ण है।
जाम से हुई सांसत, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हटा जाम
शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद जब परिवारीजन गांव पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिवारीजन व स्थानीय लोगों ने पूरा बाजार के पास अयोध्या-अंबेडकरनगर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे दोनों तरफ कई किमी. लंबा जाम लग गया। हालांकि विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था लेकिन लोगों के गम व आक्रोश को देखकर वह मूक दर्शक बने रहे।
आक्रोशित लोग आरोपियों पर हत्या का केस व गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक वो शव को दफनाएंगे नहीं।
वहीं, जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अर्पित गुप्त, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, एसओ महराजगंज सुनील सिंह, कोतवाल बीकापुर अश्विनी मिश्र व गोसाईगंल थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी व हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद लोग माने और जाम हटा दिया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मया बाजार से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला।