फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Proposal for investment of 21 thousand crores in Ramnagari

अयोध्या: रामनगरी में 21 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव

Thu, 09 Feb 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Proposal for investment of 21 thousand crores in Ramnagari
अयोध्या। जिले में निवेश कुंभ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। लखनऊ न जा पाने वाले उद्यमी जिले में होने वाले निवेश कुंभ में शामिल होंगे। अयोध्या में अब तक 21 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है। आयोजन मंडलायुक्त कार्यालय परिसर के गांधी सभागार में होगा। निवेश कुंभ 10 से 12 फरवरी तक चलेगा। इसमें जिले के सांसद, विधायकों के साथ ही निवेशकों को बुलाया जा रहा है। इसकी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यहां नए के साथ वह सभी उद्यमी शामिल होंगे जो किन्ही कारणों से लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल समिट में नहीं जा पा रहे हैं।कार्यक्रम की शुरूआत ग्लोबल समिट में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ होगी।
विज्ञापन

इसके बाद निवेशकों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। निवेश के लिए सरकार से बनाए गए रोडमैप की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभाग के लोग संवाद स्थापित करेंगे। शांति व सुरक्षा के लिए प्रशासन व पुलिस के अफसर यहां मौजूद रहेंगे। निवेश कुंभ को लेकर बुधवार को उद्योग विभाग के अफसरों ने उद्यमी संगठनों, संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठकें की हैं।
विज्ञापन

इसमें तीन दिन तक चलने वाले कुंभ में खाने-पीने के सामान की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई है। निवेश कुंभ के प्रचार के लिए सूचना विभाग से एक एलईडी वैन जिले में घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अमरेश पांडेय ने बताया कि रामनगरी में निवेश के लिए 21 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव आया है। 232 निवेशकों ने यह प्रस्ताव दिया है। विभाग इनके संपर्क में हैं। यहां पर्यटन, खानपान, बिजली, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रस्ताव शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि निवेश कुंभ में निवेशकों के शामिल होने के लिए कोई बैरियर नहीं है। जो उद्यमी किसी कारण से लखनऊ नहीं जा पाएंगे। वह यहां निवेश कुंभ में शामिल होंगे।
नए निवेशक भी कुंभ में पहुंचकर अपना निवेश का प्रस्ताव दे सकेंगे। साथ ही निवेशकों की समस्याओं को चर्चा करके हल कराया जाएगा। साथ ही जल्द कार्य शुरू करने पर भी चर्चा होगी।

चल रहे छह हजार से ज्यादा उद्योग धंधे
-अब तक यहां छोटे-बड़े छह हजार से ज्यादा उद्योग धंधे संचालित हैं। उद्योग विभाग के मुताबिक, इनमें से लगभग डेढ़ से दो सौ की संख्या में तीन करोड़ रुपये की लागत वाले उद्योग धंधे हैं। नए निवेश से इनकी संख्या में इजाफा होगा।


लगेगी ओडीओपी की प्रदर्शनी
-कार्यक्रम स्थल पर एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत गुड़ की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें गुड़ से बनने वाले विभिन्न उत्पाद उपलब्ध होंगे। जनसामान्य यहां गुड़ के उत्पाद को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed