फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prof. Manoj Dixit appointed Vice-Chancellor of awadhUniversity

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. मनोज दीक्षित

Thu, 25 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 25 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Prof. Manoj Dixit appointed Vice-Chancellor of awadhUniversity
कुलाधिपति ने गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डा. मनोज दीक्षित डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 16वां कुलपति नियुक्त किया। उक्त आशय का पत्र कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने निर्गत किया।
विज्ञापन

      
विवि के 16वें कुलपति के रुप में नियुक्त प्रो. मनोज दीक्षित लगभग 28 वर्षों से लखनऊ विवि के लोक प्रशासन विभाग में शिक्षक हैं। लखनऊ विवि के ही छात्र रहे प्रो. दीक्षित ने मास्टर ऑफ  पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री स्वर्ण पदक के साथ 1986 में प्राप्त की थी तथा 1994 में लखनऊ विवि से ही टूरिज्म मैनेजमेंट में शोध उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन


वर्ष 2011 से 2014 तक चीन के सिचुआन में स्थित यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चाइना में आचार्य के रुप में कार्यरत प्रो. दीक्षित अपने 28 वर्षों के शैक्षणिक कार्यकाल में 10 पुस्तकें एवं 21 शोध पत्र प्रकाशित करने के साथ-साथ डेढ़ दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियां कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक क्रियाकलापों के लिए चीन, थाइलैंड, शारजाह, अदिस-अबाबा, श्रीलंका तथा इंडोनेशिया की शैक्षणिक यात्रा कर चुके प्रो. दीक्षित के निर्देशन में विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रायोजित लगभग एक दर्जन शोध परियोजनाओं के अंतर्गत 40 शोधार्थियों ने अपनी पीएचडी डिग्री प्राप्त की है।


सात दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों में प्रतिभाग कर चुके प्रो दीक्षित वर्ष 2005-06 में अदिस-अबाबा विश्वविद्यालय इथयोपिया में लोक प्रशासन एवं लोक प्रबंध विभाग में उपाचार्य के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

प्रो. दीक्षित की नियुक्ति पर निवर्तमान कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल सहित परिसर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई प्रेषित की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed