{"_id":"601aeb6f8ebc3e4b667c065e","slug":"process-to-build-65-8-km-ring-road-around-ram-nagari-started-faizabad-news-lko5630494139","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नगरी के चारों तरफ 65.8 किमी रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नगरी के चारों तरफ 65.8 किमी रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में ट्रैफिक कंट्रोल व परिवहन सुविधा के लिहाज से अहम 65.8 किलोमीटर की रिंग रोड जल्द उपलब्ध होगी। पर्यटन की दृष्टि से श्रद्धालुओं व सैलानियों के लिए यह काफी अहम होगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
रिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रयासरत सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि 65.8 किमी. की रिंग रोड का नक्शा तैयार है। इसमें चार रेलवे ओवरब्रिज, नदी पर दो पुल तथा पांच प्रमुख मार्गों पर विशेष निर्माण किए जाएंगे। जनपद के विकास में रिंग रोड एक अहम कड़ी साबित होगी।
इससे किसानों व व्यापारियों को अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने में काफी सुविधा होगी। रिंग रोड से जुड़े कई इलाकों को इससे कनेक्टिविटी भी मिलेगी। बताया कि रिंग रोड से जुड़ने वाले इन इलाके के लोगों को निकट परिवहन का बेहतर माध्यम मिलेगा, जो विकास के लिए लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कहा कि इसके निर्माण से श्रद्धालुओं व सैलानियों के साथ आम लोगों के वाहन भी सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकेंगे, जिससे शहर के व्यस्त यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। सांसद ने बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं व सैलानियों को विश्व मानकों की सुविधाएं प्रदान करने के साथ एक प्लांड सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने रिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री व सड़क एवं परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया।