{"_id":"612a7bd18ebc3ec7722ab500","slug":"president-will-come-today-will-be-closely-monitored-faizabad-news-lko5931827133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे की निगहबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर प्रेसिडेंशियल ट्रेन रविवार सुबह 11:30 बजे अयोध्या स्टेशन पर पहुंचेगी। शनिवार को उनके स्वागत व सुरक्षा को लेकर सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। अयोध्या धाम को सील करते हुए चप्पे-चप्पे पर निगहबानी बढ़ा दी गई है।
वहीं दोपहर बाद रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे के साथ पैरामिलिट्री, कमांडो, एटीएस के दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरी रामनगरी में सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछा दिया गया है।
वहीं, स्टेशन सहित राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर कमांडो के विशेष दस्ते ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली। बम व डॉग स्कवॉयड दिन भर स्टेशन परिसर व आसपास के इलाकों में छानबीन करती रही। आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारियों ने आउटर कार्डन में तैनात जवानों व अधिकारियों को ब्रीफ कर उन्हें सभी आवश्यक निर्देश देकर शनिवार को ही अपनी ड्यूटी प्वाइंट को चेक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को स्टेशन के मुख्य द्वार पर दो मेटल डिटेक्टर डोर भी लगा दिए गए। रविवार सुबह से स्टेशन के मुख्य द्वार से आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी विशेष तरह का पास रखने वाले लोगों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी।
शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिन भर आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारी हर कमियां दूर करने का प्रयास करते रहे। वहीं रामनगरी के प्रवेश मार्गों सहित गलियों व संपर्क मार्गों पर भी बैरियर लगा दिए गए हैं। रविवार सुबह से रामनगरी में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेेगा। रूट डायवर्जन का चार्ट प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिया है।
रामकथा पार्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रपति भवन के विशेष सुरक्षा दस्ते ने शनिवार को संभाल लिया है। यहां तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को शनिवार को दिनभर अधिकारी टिप्स देते दिखे। रामकोट के एरिया को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद नजर आएगी।
रविवार सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आएगी, यह ट्रेन दोपहर 3:50 बजे वापस लखनऊ जाएगी। इस दौरान आने वाली चार यात्री ट्रेनों 03151 अप, 03307 अप, 03010 डाउन व 03308 डाउन का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर तीन से होगा।
इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री रायगंज रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी गेट से होकर प्लेटफॉर्म पर आएंगे और जाएंगे। इसके लिए अस्थाई रास्ते का निर्माण किया गया है।
राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन के दौरान यात्रियों को टिकट लेने की सुविधा के लिए अस्थाई आरक्षण खिड़की की अतिरिक्त व्यवस्था की है। यह प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बगल स्थित रेलवे कॉलोनी में बनाई गई है। यह खिड़की 29 अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी।